फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   शौहर ने दिया तीन तलाक

शौहर ने दिया तीन तलाक

Sun, 10 Jun 2018 01:28 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
शौहर ने दिया तीन तलाक
बागपत। विवाहिता को शौहर द्वारा तीन तलाक दिए जाने के मामले में बड़ौत पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पीड़ित महिला ने एसपी से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की और पुलिस पर रिश्वत लेकर आरोपियों को कोतवाली से छोड़ने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली निवासी निवासी अफसाना ने एसपी को बताया कि उसका निकाह 12 साल पहले हरियाणा के गांव बिंलदपुर खेड़ी निवासी शौकीन के साथ हुआ था। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे थे। अब उसके दो बेटे भी हैं। सात साल पहले दहेज के लिए ससुराल वालों ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की थी। उस समय उनके बीच समझौता हो गया था। वह अपने ससुराल में ही रहने लगी थी। अब फिर से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। पति शराब पीकर आए दिन मारपीट करता है। कुछ समय पहले पति ने अफसाना को तीन तलाक दे दिया। मायके वाले उसे अपने साथ बावली गांव ले आए। अब वह अपने मायके में ही रह रही है। उसने बड़ौत कोतवाली पर पति, सास, ससुर, देवर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं तीन तलाक देने का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने ससुर व देवर को पकड़ लिया, लेकिन उन्हें कोतवाली से ही छोड़ दिया। आरोपी फैसला न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी जयप्रकाश ने बड़ौत पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed