{"_id":"5af49ce74f1c1b513b8b474b","slug":"41525980391-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ दफ्तर के पास बस में लूटपाट की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ दफ्तर के पास बस में लूटपाट की सूचना से हड़कंप
Updated Fri, 11 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
दिन दहाडे़ दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर सीओ आफिस के नजदीक बस में लूटपाट होने की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची तो मामला बस की कार में टक्कर मारने के बाद हुई मारपीट का निकला। बस परिचालक का आरोप है कि हमलावर 25 हजार रुपये भी छीनकर ले गए हैं, पुलिस कार सवार तीन लोगों को हिरासत मेें लेकर पूछताछ कर रही है।
बड़ौत डिपो की अनुबंधित बस यूपी 17 टी 0429 को मंगल सेन पुत्र आदेश जैन निवासी दाहा चला रहा था। परिचालक अंकुर शर्मा पुत्र राकेश शर्मा मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे उक्त बस मुजफ्फरनगर से बड़ौत आ रही थी। जब वह भड़ल पुलिस चौकी पर पहुंची तो बुढ़ाना से आ रही इंडिगो कार नंबर डीएल 3सी बीबी 3725 में बस की साइड लग गई। इसके बाद बस चालक बस को लेकर वहां से भाग निकला। जैसे ही बस हाइवे पर सीओ कार्यालय के पास पहुंची तो इंडिगो कार में सवार लोगों ने बस को रोक लिया और बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इससे मौके पर भीड़ जमा हो गई। इस दौरान परिचालक ने 25 हजार रुपये भी छीनने का आरोप लगाया। बस में लूटपाट की सूचना पर कोतवाली से एसएसआई रमेश सिंधु और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस कार सवार फरमान पुत्र असलम मुजफ्फरनगर, नई बस्ती बड़ौत निवासी जाहिद और शाहिद पुत्र अलाउद्दीन के अलावा चालक और परिचालक को लेकर कोतवाली ले आई। पुलिस बृहस्पतिवार को देर रात तक कार सवारों से पूछताछ करती रही। देर रात तक दोनों पक्षों के लोग भी समझौता कराने के लिए थाने में डटे रहे।