{"_id":"5aa980b54f1c1b4d0a8b4e39","slug":"41521057973-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ललियाना में मंदिर के रास्ते को लेकर तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ललियाना में मंदिर के रास्ते को लेकर तनाव
Updated Thu, 15 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदीनगर (बागपत)।
ललियाना गांव में मंदिर के पास रास्ते को लेकर दो समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझाकर शांत किया।
ललियाना में शिव मंदिर का निर्माण हो रहा है। इस मंदिर की नींव 1992 में रखी गई थी। इस पर विवादित होने के कारण निर्माण रोक दिया गया था। 15 दिन पहले हिन्दू संगठन के लोगों ने चंदा इकट्ठा करके निर्माण कार्य शुरू कराया, लेकिन बुधवार दोपहर जब मंदिर की रास्ते की नींव खोदी जाने लगी तो समुदाय विशेष के लोगों ने उसका विरोध शुरू कर दिया। मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। समुदाय विशेष के लोगों का उनका कहना था कि मंदिर के पास से मस्जिद के लिए रास्ता दिया जाए, जिससे लोग नमाज पढ़ने के लिए जा सके लेकिन हिन्दू समुदाय के लोगों ने रास्ता न देने की बात कहीं। जिसको लेकर दोनों पक्षो में तनाव का माहौल हो गया। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों समुदाय के लोगों को समझा कर शांत किया।
दूसरी तरफ थाना प्रभारी राजेश भारती ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है। सात फुट का रास्ता देने पर सहमति बनीं है। गांव में शांति का माहौल है।