फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   प्रेम त्रिकोण में जिगरी दोस्त ने की थी रवि की हत्या

प्रेम त्रिकोण में जिगरी दोस्त ने की थी रवि की हत्या

Wed, 28 Feb 2018 01:24 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
प्रेम त्रिकोण में जिगरी दोस्त ने की थी रवि की हत्या
बागपत। निबाली गांव के छात्र रवि धामा की हत्या प्रेम प्रसंग को लेकर उसके ही दोस्त ने बलकटी से गर्दन काटकर की । पुलिस ने इसका खुलासा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बलकटी, दो मोबाइल और बाइक बरामद की । पुलिस ने हत्यारोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
विज्ञापन

निबाली गांव निवासी बीए का छात्र रवि धामा पुत्र धन्ना सिंह 21 फरवरी की रात को घर से लापता हो गया । 23 फरवरी को उसका शव मीतली के जंगल में पड़ा मिला । उसकी गर्दन काटकर हत्या की। इस मामले में मृतक के भाई मनोज धामा ने रोबिन निवासी कैडवा के खिलाफ बागपत कोतवाली मेें दर्ज कराया । पुलिस इस मामले की जांच में जुटी । एसपी जयप्रकाश ने बताया कि सर्विलांस की मदद व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त अनुज कुमार पुत्र किशनपाल निवासी मुजखिपुर थाना जानी जनपद मेरठ, हाल टटीरी जनपद बागपत का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी अनुज कुमार बचपन से ही निबाली में अपने मामा के घर ही रहता था। उसकी रवि धामा से दोस्ती थी। इस बीच रवि के ताल्लुक आरोपी अनुज की गर्ल फ्रेंड से हो गए। इसका अनुज ने विरोध किया, लेकिन रवि नहीं माना। इस पर अनुज ने हत्या की योजना बनाई। रवि को अपनी एक और गर्लफ्रेंड से मिलाने के लिए कहा और उसे पाबला गांव चलने के लिए उकसाया। 21 फरवरी की रात में वह रवि को बाइक पर पाबला गांव ले गया और वापस लौटते समय जंगल में बाइक रोकी और बलकटी से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ वार सड़क पर गिर दिया। इसके बाद उसे गन्ने के खेत में खींचकर ले गया और बलकटी से काटकर उसकी हत्या कर दी। उसका शव गन्ने के खेत में छिपा दिया। मृतक का मोबाइल उठाकर अपने साथ ले गया। बलकटी को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी अनुज की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त की गई बलकटी, स्टेशन के पास से मृतक का मोबाइल फोन, बाइक एवं उसके घर दूसरा मोबाइल फोन, जिससे पहले धमकी दी, बरामद किए हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा। पुलिस ने इस मामले में नामजद कराए रोबिन को क्लीन चिट दे दी।
विज्ञापन


बदला लेने के लिए बलकटी से किए वार
बागपत। एसपी ने बताया हत्यारोपी अनुज ने रवि धामा की हत्या का प्लान पहले से ही तैयार कर रखा है। हिंदी फिल्मों की थ्योरी पर ही उसने हत्याकांड को अंजाम दिया। 21 फरवरी को वह घर से ही बलकटी अपने साथ लेकर गया । एक माह पहले ही हत्या की धमकी रवि को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली से खरीदी बलकटी
बागपत। रवि धामा हत्याकांड में पकड़े गए आरोपी अनुज ने बताया कि जिस बलकटी से काटकर उसने अपने दोस्त की हत्या की, वह उसने दिल्ली से खरीदी थी।

खुलासे से परिजन नहीं है संतुष्ट
बागपत। पुलिस के रवि हत्याकांड का खुलासा करने से मृतक के परिजन संतुष्ट नहीं है। भाई मनोज ने कहा हत्याकांड में कई युवक शामिल रहे होंगे, क्योंकि अकेला अनुज उसकी हत्या नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed