{"_id":"5a91bd5b4f1c1bd04b8b7900","slug":"41519500635-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवि धामा हत्याकांड का शीघ्र होगा खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रवि धामा हत्याकांड का शीघ्र होगा खुलासा
Updated Sun, 25 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। निबाली गांव के छात्र रवि धामा हत्याकांड में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे है। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया हुआ है। पुलिस शीघ्र ही घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है।
निबाली गांव निवासी बीए का छात्र रवि धामा पुत्र धन्ना सिंह ने गला रेत कर हत्या की । उसका शव मीतली गांव के जंगल में पड़ा मिला था। वह 21 फरवरी से लापता था। मृतक के भाई दिल्ली पुलिस के सिपाही मनोज ने कैडवा निवासी राबिन को नामजद व अन्य अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस को इस मामले में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस प्रकरण के तार पावली गांव निवासी एक महिला के साथ जुड़े होना बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा शीघ्र ही हत्याकांड का खुलासा होगा। मृतक के भाई मनोज ने बताया कि 21 फरवरी को गांव का भांजा अनुज उसे घर से बुलाकर ले गया । इसके बाद दोनों रात में ही पावली गांव गए। अनुज वापस लौट आया, लेकिन रवि वापस नहीं लौटा।