बड़ौत (बागपत)। गुराना गांव में बच्चा न होने पर विवाहिता को ससुराल वालों ने फांसी लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों ने उसकी जान बचाई। महिला ने कोतवाली पहुंचकर पति, सास, ससुर के खिलाफ तहरीर दी। खिंदौड़ा निवासी मेहरबान ने अपनी बेटी आबिदा की शादी अप्रैल 2002 में गुराना निवासी इमरान के साथ की थी। शादी के काफी साल बीत जाने के बाद बच्चा नहीं होने पर पति, सास, ससुर उसे प्रताड़ित करने लगे। रविवार को उन्होंने विवाहिता का गला दबाकर जान से मारने का प्रयास किया। शोर मचाए जाने पर ग्रामीणों ने उसे बचाया। उसने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर सास, ससुर, पति के खिलाफ तहरीर दी है।