{"_id":"5a4548774f1c1b4c528bc3e6","slug":"41514489975-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम की टीम से उलझे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम की टीम से उलझे उपभोक्ता
Updated Wed, 07 Mar 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने को लेकर मंगलवार को नगर में चेकिंग अभियान चला रही टीम के साथ उपभोक्ताओं की कई जगहों पर नोकझोंक हुई। इससे हंगामा हो गया। हालांकि हंगामे के बीच टीम 60 लाख के 62 विद्युत कनेक्शन काटने में सफल रही।
मंगलवार को सुरेंद्र तोमर के नेतृत्व में गठित टीम ने राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा करने के लिए छापेमारी की। इस दौरान कई साल से निगम का लाखों रुपये दबाने वाले उपभोक्ताओं ने टीम के साथ नोकझोंक कर हंगामा भी किया। टीम प्रभारी सुरेंद्र तोमर ने अभियान चलाकर टीम ने तीन लाख के बकाया के पांच विद्युत कनेक्शन काटे। टीम में जेई विनय कुमार शर्मा भी शामिल रहे। एक्सईएन प्रथम राहुल शर्मा, एसडीओ गोपाल और एसडीओ रितेश्वर बंधु के संयुक्त नेतृत्व में गठित टीम ने बड़ौत टाउन, किरठल, छपरौली, लूंब, मलकपुर सहित कई गांवों में अभियान चलाकर 57 लाख रुपये के करीबन 60 विद्युत कनेक्शन काटे। टीम में अवर अभियंता आलोक, पवन, गुलशन, मनोज, दीपक शामिल रहे।