फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   कपड़ा व्यापारी को गला दबाकर मारने का प्रयास, मुकदमा

कपड़ा व्यापारी को गला दबाकर मारने का प्रयास, मुकदमा

Sat, 23 Dec 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
कपड़ा व्यापारी को गला दबाकर मारने का प्रयास, मुकदमा
कपड़ा व्यापारी को गला दबाकर मारने
विज्ञापन

की कोशिश, नगदी और कपड़ा लूटा

अमीनगर सराय। कैड़वा-तितरौदा गांव के बीच में कपड़ा व्यापारी को कार सवार तीन लोगों ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। उससे हजारों रुपये की नगदी और कपड़ा लूट लिए। बाद में लोगों के आने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।

दरकावदा गांव निवासी शमीम के शिकायत पत्र के मुताबिक वह अपने चाचा युनुस के साथ कपड़ा बेचता है। 13 नवंबर को क्षेत्र में कपड़ा बेचकर बाइक से अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही कैड़वा-तितरौदा गांव के बीच में पहुंचा, तभी कार में सवार होकर गांव के ही तीन लोग आए। आरोपियों ने उनकी बाइक के आगे गाड़ी लगा दी। आरोप है कि उसके बाद गला दबाकर मारने की कोशिा की। उसकी जेब से 20 हजार रुपये निकाल लिए। उससे तीस हजार रुपये के कपड़े से लूट लिए। गांव के दो लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। उसने थाने और पुलिस अफसरों से शिकायत की,लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बाद में कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर आरोपी अनिल, प्रमोद और मिंटू निवासी दरकावदा के खिलाफ सिंघावली अहीर थाने पर मुकदमा दर्ज हुआ है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed