{"_id":"5a0b45bc4f1c1b71548bcf80","slug":"41510688188-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरन डोल बंदी कर गेहू की बुवाई करने पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरन डोल बंदी कर गेहू की बुवाई करने पर केस दर्ज
Updated Wed, 15 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
बागपत। यमुना-खादर की जमीन में पैमाइश होने के बाद जबरन डोल बंदी कर गेहूं की बुवाई कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। पीड़ितों ने भागकर अपनी जान बचाई। उनकी तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
फैजुल्लापुर निवासी रवि पुत्र जगवीर सिंह का कहना है कि फैजपुर-निनाना और फैजुल्लापुर के यमुना खादर में उनकी जमीन है। जिस पर काफी समय से गांव के ही तीन भाई अवैध रूप से कब्जा किए हैं। इसकी अफसरों से शिकायत की । तहसील प्रशासन की टीम ने सात नवंबर को खेत की पैमाइश कर डोल बंदी करा दी । उनको अपना हक मिल गया । सोमवार शाम करीब तीन बजे आरोपी अशोक, वीरेंद्र और विकास खेत में आए, खेत की मेढ़ तोड़कर अपने खेत में जबरदस्ती मिली ली और गेहूं की फसल की बुवाई कर दी। विरोध करने पर उनके और उनके पिता जगवीर और दादा रिसाल सिंह के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दिया। उन्होंने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। धमकी दी कि जमीन से कब्जा नहीं छेड़ेंगे तो अंजाम बुरा होगा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया।