{"_id":"59cff73e4f1c1bb7538b513f","slug":"41506801470-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशनपुर में साप्ताहिक पैठ में दो दुकानदार भिड़े, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशनपुर में साप्ताहिक पैठ में दो दुकानदार भिड़े, हंगामा
Updated Sun, 01 Oct 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल में साप्ताहिक पैठ में दुकान लगाने को लेकर दो दुकानदार आपस में भिड़ गये। इस दौरान एक ने हथौड़ा तो दूसरे ने बाट से प्रहार किया। इससे दोनों घायल हो गए। उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की।
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे किशनपुर बराल में शनिवार को साप्ताहिक पैठ लगती है। दुकानदार विनोद और दिनेश की दुकान लगाने को लेकर कहासुनी हो गई। जो मारपीट में बदल गई। उन दोनो ने हथौड़ा और बाट से एक-दूसरे पर प्रहार किया। इससे वे लहूलुहान हो गए। मौके पर काफी लोग इकट्ठे हो गए। किसी तरह लोगों ने झगड़ा शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि पैठ में अधिकांश झगड़ा होता है। इससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। घायलों का अस्पताल में उपचार हुआ। बाद में दोनो पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रमाला थाने पर पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
तमंचे के साथ अधेड़ गिरफ्तार
बागपत। गौरीपुर निवासी मदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चेकिंग के दौरान तमंचा बरामद किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।