फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बाइक लूटेरे

पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बाइक लूटेरे

Sun, 16 Jul 2017 12:47 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बाइक लूटेरे
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

पुलिस ने शनिवार की सुबह बरनावा-दाहा मार्ग से तीन बाइक लुटेरों को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की एक बाइक, दो तमंचे व चाकू बरामद किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय बागपत में पेश किया है।
पकड़े गए लुटेरे सुधीर पुत्र लक्खी, सुनील पुत्र फूल सिंह व विकास उर्फ काला पुत्र नरेश निवासी रंछाड है। शनिवार की सुबह बिनौली थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ये तीनों युवक लूट की एक बाइक पर सवार होकर बरनावा से दाहा की ओर जा रहे हैं। एसओ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी कर उन्हें धर दबोचा लिया। इस दौरान आरोपियों ने फायरिंग कर भागने का भी प्रयास किया। पुलिस ने सुधीर, सुनील से एक-एक 315 बोर तमंचा एक कारतूस व विकास उर्फ काला से एक चाकू बरामद किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 10 जुलाई को बरनावा-दाहा मार्ग से शहजाद निवासी रियावली मुजफ्फरनगर से लूटी थी। इसके अलावा बालैनी क्षेत्र के सेंडपुर से 16 जून को एक युवक से भी लूट करना स्वीकारा है। उन्होंने अपने साथियों के नाम भी बताए हैं। थानाध्यक्ष का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपी भी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन

एसपी ने सुनीं शिकायतें
बिनौली। एसपी बागपत डी प्रदीप ने बिनौली थाने पर जनसमस्याएं सुनी। इस दौरान भूमि विवाद, फसल विवाद, नाली विवाद व खंड़जा विवाद संबंधित चार शिकायतें आयी। मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इस अवसर पर थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय, एसआई दिनेश, लेखपाल रामपाल यादव, गजेंद्र, मनोज, संजय, ताहिर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed