{"_id":"5952ae644f1c1b82208b4887","slug":"41498590820-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काठा में दो पक्षों में चली तलवार, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काठा में दो पक्षों में चली तलवार, छह घायल
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। काठा गांव में गली के रास्ते और दीवार को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। उनके बीच तलवार और फरसे चले। इसमें एक महिला समेत छह लोग घायल हो गए। इससे वहां पर हंगामा हुआ। घटना की पुलिस से शिकायत की गई है।
काठा निवासी इंद्रपाल और कृष्णपाल पक्ष के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा है। मंगलवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। उनके बीच जमकर धारदार हथियार चले और पथराव हुआ। इससे वहां पर हंगामा हो गया। पड़ोस के अन्य लोगों ने किसी तरह झगड़ा शांत कराया। एक पक्ष से इंद्रपाल और उनका बेटा धर्मेंद्र घायल हो गया तथा दूसरे पक्ष से कृष्णपाल, बालेश, अंकुश और अंकित घायल हुए। घायलों का अस्पताल में उपचार कराया गया। इंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि विपक्षी उनके मकान की जमीन में गली का रास्ता निकालना चाहते हैं। इसी को लेकर उन पर हमला किया है। जबकि, कृष्णपाल का कहना है कि इंद्रपाल पक्ष के लोगों ने उन पर घर में घुसकर हमला किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस से शिकायत की। कोतवाली एसएसआई धर्मेंद्र सिंह सिंधू का कहना है कि इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।