{"_id":"5ccde82fbdec220717714cf7","slug":"31556998191-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने दो टन मांस सहित दो व्यक्ति दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस ने दो टन मांस सहित दो व्यक्ति दबोचे
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
पुलिस ने औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर चेकिंग के दौरान पिकअप गाड़ी में लादकर बागपत से बड़ौत लाए जा रहे अप मिश्रित संदिग्ध मीट को कब्जे में लेकर दो लोगों को गिरफ्तार किया और गाड़ी सीज कर दी । पुलिस ने पकड़े मीट के पशु चिकित्सक द्वारा नमूने लिए हैं। चिकित्सकों की टीम ने मीट के नमूने जांच के लिए मथुरा भेजे और शेष मीट को भूमि में दबाया।
कोतवाली प्रभारी आरके सिंह को सूचना मिली एक पिकअप गाड़ी में लादकर अवैध रूप से अप मिश्रित संदिग्ध मीट बागपत से बड़ौत लाया जा रहा है। इस सूचना पर उन्होंने एसआई बलराम सिंह को पुलिस बल के साथ औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी पर वाहनों की जांच करने के लिए भेजा और पुलिस टीम ने जांच बागपत से आ रही पिकअप गाड़ी को पकड़ा। इसमें दो टन अप मिश्रित संदिग्ध मीट लदा मिला। पुलिस ने गाड़ी से आस मोहम्मद पुत्र आबाद मोहल्ला कुरैशियान बागपत और खालिद पुत्र खलील पुराना कस्बा बागपत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे बागपत के हाजी सत्तार के यहां से मीट लेकर आ रहे हैं, इस मीट को बड़ौत में यूनुस को देना है। पुलिस ने पशु चिकित्सक को बुलाकर वाहन से बरामद मीट के नमूने लिए और नमूने मथुरा जांच के लिए भेजे और चारों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस फरार लोगों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है, लेकिन अभी वे फरार हैं।