{"_id":"5ca3ad13bdec22141f00f0d6","slug":"31554230547-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकानदार पर फायरिंग करने वाले ने किया कोर्ट में सरेंडर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुकानदार पर फायरिंग करने वाले ने किया कोर्ट में सरेंडर
विज्ञापन
दुकानदार पर फायरिंग करने वाले ने आत्मसमर्पण किया
बागपत। बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के लुहारी गांव में होली के दिन दुकानदार पर फायरिंग करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में आत्मसंर्र्पण कर दिया। वह घटना से कुछ दिन पूर्व हरियाणा की जेल से सजा काटकर बाहर आया था। पुलिस आरोपी को कस्टेडी रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करेगी।
लुहारी गांव में 21 मार्च को होली के दिन बासु अपनी परचून की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी समय पप्पू उर्प कहरा, सचिन और कुलदीप वहां आए और दुकानदार से अभद्रता कर दुकान बंद करने के लिए कहा। विरोध करने पर तीनों आरोपियों ने तमंचों से दुकानदार पर फायरिंग कर दी थी। जिसमें वह बाल-बाल बच गया था। विनोद ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने सचिन व कुलदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी पप्पू फरार चल रहा था। आरोपी पप्पू ने मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर सीजेएम कोर्ट में सरेंडर कर दिया। आरोपी पप्पू घटना के कुछ दिन पहले हरियाणा की जेल से सजा काटकर बाहर आया था। बड़ौत कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद किया जाएगा।