{"_id":"5c9fc69cbdec2214380c39c3","slug":"31553974940-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों की बाइकों से मोबाइल, नगदी और पेट्रोल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रों की बाइकों से मोबाइल, नगदी और पेट्रोल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। शहर के लक्ष्य पब्लिक स्कूल में 12वीं की बोर्ड परीक्षा देने आए डीएवी पब्लिक स्कूल के चार छात्रों की बाइक से अज्ञात चोर मोबाइल, नगदी और पेट्रोल चोरी कर ले गए। इसके विरोध में छात्रों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। पीड़ित छात्रों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
जिले में सीबीएसई की परीक्षा चल रही है। डीएवी पब्लिक स्कूल बागपत के छात्र-छात्राओं का सेंटर लक्ष्य पब्लिक स्कूल में है। शनिवार को कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं की परीक्षा था। विद्यार्थी सुबह 10 बजे परीक्षा देने स्कूल में चले गए। बाहर उनकी बाइक खड़ी हुई । डेढ़ बजे जब परीक्षा देकर बाहर लौटे तो उनकी बाइकों के टूल बॉक्स टूटे मिले और उनका सामान गायब मिला। बाइकों से पेट्रोल भी चोरी किया। छात्र कुणाल भाटी पुत्र विक्रम भाटी निवासी मीतली के बाइक से मोबाइल, कागजात, पेट्रोल, आदर्श पुत्र रविंद्र निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी की बाइक से 30 हजार रुपये की कीमत का मोबाइल फोन, पेट्रोल, अभिषेक चौहान पुत्र अशोक चौहान निवासी गौरीपुरी की बाइक से मोबाइल व पेट्रोल, बादल चौहान पुत्र अनिल चौहान निवासी पाली की बाइक से पांच हजार की नगदी, मोबाइल, पेट्रोल चोरी हुए हैं। घटना के विरोध में छात्रों ने हंगामा किया। उन्होंने बताया कि स्कूल के गेट पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था, फिर भी चोरी हो गई। स्कूल प्रबंधक ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बाइकों पर गोपी चंद फार्मेसी के पंप लेट भी रखे मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत किया। छात्रों ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।