{"_id":"5c48c27abdec224c7f23be75","slug":"31548272250-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पट्टी मेहर के लोगों ने दो मीटर रीडरों को बंधक बनाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पट्टी मेहर के लोगों ने दो मीटर रीडरों को बंधक बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)। नगर की पट्टी मेहर में लोगों ने बुधवार को घर से मीटर बाहर लगाने के नाम पर अवैध वसूली करने वाले दो मीटर रीडरों को बंधक बना लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पकडे़ गए कर्मचारी मान-मनौवल करने लगे। इस पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। बाद में इसकी शिकायत उपभोक्ताओं ने निगम के अफसरों से की।
बुधवार को बिजली मीटर लगाने वाले दो कर्मचारी संदीप और वरुण पट्टी मेहर मेें इस्लाम पुत्र नूरू के मकान पर पहुंचे और उसका मीटर घर के बाहर लगाने के नाम पर उसे 3500 रुपये मांगने लगे। उपभोक्ता ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दोनों ने जबरन मीटर उतार लिया और उसका मीटर तोड़ दिया। यह देखकर उपभोक्ताओं ने हंगामा कर दोनों को बंधक बना लिया। उनका आरोप था कि घर के अंदर लगे मीटर को बाहर लगाने वाले कर्मचारी उपभोक्ताओं से जमकर अवैध वसूली कर रहे हैं, लेकिन शिकायत करने के बावजूद उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों कर्मचारी हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। काफी अनुरोध करने के बाद उन्हें छोड़ दिया।
हालांकि बाद मेें उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत मीटर एसडीओ से की और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। इसमें गुल्फाम, इरफान, नीरज, प्रमोद, गुलजार, जाउल, सादाब आदि रहे। इस संबंध मेें एसडीओ (मीटर) ब्रजकिशोर कश्यप ने कहा शिकायत मिली है। उपभोक्ता की लिखित शिकायत पर दोनों कर्मचारियों व उनके सुपरवाइजर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।