फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   व्यापारी बोले, अपराधों पर अंकुश लगाए पुलिस

व्यापारी बोले, अपराधों पर अंकुश लगाए पुलिस

Sat, 29 Dec 2018 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी बोले, अपराधों पर अंकुश लगाए पुलिस
व्यापारी बोले, अपराधों पर अंकुश लगाए पुलिस
विज्ञापन

बागपत। कोतवाली में व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। व्यापारियों ने आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने व्यापारियों से सुझाव मांगे और पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि व्यापारियों के साथ लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। सर्दी के कारण रात के समय दुकानों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। पुलिस एक भी चोरी की घटना का खुलासा नहीं कर पाई है। डकैती, चोरी, लूट की घटनाएं नहीं खुलेंगी तो पुलिस से विश्वास खत्म हो जाएगा। व्यापारियों को शस्त्र लाइसेंस में वरीयता दी जाए। यमुना इंटर कालेज की छुट्टी होने के बाद छात्र सड़कों पर गुंडागर्दी करते है। कालेज के पास पुलिस तैनात की जाए। चमरावल रोड पर भी पशु पैठ के पास छात्राओं से छेड़छाड़ की घटनाएं होती हैं।
विज्ञापन

अग्रवाल मंडी टटीरी में व्यापारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकी बनवाई थी। लेकिन चौकी पर पुलिस नहीं रहती। शहर में नाबालिग ई-रिक्शा दौड़ा रहे है। इन पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। रात में 10 बजे के बाद डीजे बजाने पर रोक लगाई जाए। गोली जैसी आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ अभियान चलाकर उन्हें सीज किया जाए। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर है। पुलिस और व्यापारियों के बीच तालमेल बहुत जरूरी है। उन्होंने दुकानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की। दुकानों पर सत्यापन के बाद ही नौकर को रखे। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह, अभिमन्यु गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, नंदलाल डोगरा, उदय चौहान, संजय रुहेला, राजपाल शर्मा, मास्टर रघुवीर चौहान, देवेंद्र आर्य, पंकज जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed