फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   गोदामों के ताले तोड़े, पुलिस ने कब्जे में लिए पटाखे

गोदामों के ताले तोड़े, पुलिस ने कब्जे में लिए पटाखे

Wed, 31 Oct 2018 01:03 AM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
गोदामों के ताले तोड़े, पुलिस ने कब्जे में लिए पटाखे
पिलाना (बागपत)। एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बालैनी थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव में पहुंचकर गांव के जिम्मेदार लोगों की बैठक ली। दोनों पक्षों से भाईचारा बनाने का आह्वान किया। साथ ही पुलिस टीम ने गोदामों की सील हटाकर लाखों रुपये के पटाखे कब्जे में लिए। चेतावनी दी कि अवैध तरीके से पटाखों का निर्माण और बिक्री नहीं होने दी जाएगी। एएसपी ने बताया कि छापे के दौरान गांव से बरामद छह बोरी पटाखों को गांव के बाहर कृष्णा नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दबाया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को एएसपी राजेश कुमार श्रीवास्तव दत्तनगर गांव पहुंचे। पुलिस ने सील किए गए छह पटाखा गोदामों के ताले तोड़कर उनमें रखे लाखों रुपये के पटाखे अपने कब्जे में ले लिए। एएसपी ने कहा कि विस्फोटक पदार्थ रखने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एएसपी ने महिला की मौत के मामले की जांच की। इसके बाद पंचायत घर में ग्रामीणों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की। इसमें उन्होंने कहा कि सभी लोग आपस में प्रेम भाव बनाए रखे। सभी लोग शांति से रहे। झगड़ा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और गांव में अवैध रूप से पटाखे बनने और पटाखों की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। गांव के जिम्मेदार लोग युवाओं को भी समझा बुझाकर रखें और भाईचारा बनाए रखें।
विज्ञापन


आठ दिन से गांव में तनाव, पुलिस का पहरा
पिलाना। गांव में पिछले आठ दिन से तनाव है। गाजियाबाद के युवकों का पटाखे खरीदने को लेकर पटाखे विक्रेता से विवाद हो गया। इसके बाद युवकों की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ बालैनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनावपूर्ण स्थिति हो गई। इसके बाद ग्रामीणों की शिकायत पर बालैनी पुलिस ने पटाखे बनाने वालों के मकानों पर छापा मारकर लाखों रुपये के पटाखे पकड़े थे और छह पटाखे के गोदामों को सील कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की मौत के बाद भड़का आक्रोश
पिलाना। गांव के एक पक्ष का कहना था कि दूसरे पक्ष के युवक घर में घुसे, जिस कारण कई परिवारों ने पलायन कर दिया था। एक महिला भी दोघट चली गई थी, जहां उसकी हालत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग की थी। एएसपी ने इस मामले की भी जांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed