फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुधीर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

सुधीर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
सुधीर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
सुधीर हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

छपरौली। लूंब गांव के किसान सुधीर हत्याकांड में फरार चल रहे 10 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में छह आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। हालांकि पुलिस अब तक किसान के शव को बरामद नहीं कर पाई।

लूंब गांव में 30 मई को किसान सुधीर की उसके सगे भाई प्रदीप ने साथियों के साथ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। उसके शव को कार में डालकर ले गए थे और मेरठ के पास गंगनहर में फेंक दिया था। इस मामले में पांच लोगों को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने प्रदीप पुत्र गणेशी, उसकी पत्नी अनुपमा, बेटे अंकुर व सचिन निवासी लूंब, संदीप उर्फ सन्नी निवासी बावली तथा रामू उर्फ रामबीर उर्फ हाथी निवासी गुराना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस मामले में शामली जनपद का एलम निवासी राजीव फरार चल रहा था। एसपी बागपत जयप्रकाश ने उसे 10 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी राजीव मेरठ जनपद के दंतल गांव में किराए का मकान लेकर रहता है। पुलिस ने किराए के मकान पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा कर दिया था। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि एसआई योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने मेरठ में छापा मारा। सदर थाना क्षेत्र के कैंट रेलवे स्टेशन गेट के बाहर से आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि दोस्त प्रदीप के साथ मिलकर उन्होंने सुधीर की हत्या की। उसके शव को मेरठ के पास गंगनहर में फेंक दिया था। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed