{"_id":"5b4ba5dc4f1c1b4a748b50d7","slug":"31531684316-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने जैन धर्मशाला व दुकान खंगाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने जैन धर्मशाला व दुकान खंगाली
Updated Mon, 16 Jul 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। किरठल गांव में शनिवार की रात में बदमाश जैन धर्मशाला और दुकान में नकब लगाकर नगदी समेत हजारों रुपये का सामान चुराकर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर चली गई।
किरठल गांव निवासी आनंद ने बताया कि उसकी मैन बाजार में जैन धर्मशाला के पास दुकान है। शनिवार की शाम वह दुकान बंद कर घर गया । सुबह आकर दुकान खोली तो सामान बिखरा मिला। दुकान में रखी दो हजार रुपये की नगदी व अन्य सामान गायब मिला। इसे बदमाश चोरी कर ले गए। बदमाश दीवार में नकब लगाकर अंदर घुसे। इसके अलावा बदमाशों ने जैन धर्मशाला में नकब लगाकर छह पंखे, इंवेटर, बैटरी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर वापस चली गई। आनंद ने थाने में तहरीर दी।