फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   पैसेंजर में लूट करने वालों की तलाश जारी

पैसेंजर में लूट करने वालों की तलाश जारी

Mon, 09 Jul 2018 01:04 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पैसेंजर में लूट करने वालों की तलाश जारी
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेल मार्ग पर दिल्ली से सहारनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन में दो युवकों से हुई लूटपाट की घटना में अभी तक जीआरपी खाली हाथ है। रविवार को आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जीआरपी ने कई जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार रात किशनपुर बिराल निवासी गुरूचरण रूहेला का बेटा गौरव और अन्य युवक आकाश दिल्ली से कोचिंग कर दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली एक पैसेंजर ट्रेन में सवार होकर अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही ट्रेन बावली हाल्ट पर पहुंची तो एक डिब्बे में छह बदमाश चढ़ गए और गौरव से 10 हजार रुपये, मोबाइल और आकाश से भी हजारों की नगदी लूट ली। बाद में ट्रेन की गति धीमी होने पर बदमाश उसमें से नीचे उतरकर भाग निकले और अपना बैग छोड़ गए। इसमें एक तमंचा और कारतूस जीआरपी को बरामद हुई। शनिवार सुबह लूट के शिकार गौरव के पिता गुरूचरण रूहेला ने चार बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले मेें अभी जीआरपी खाली हाथ है। रविवार को एसएसआई सत्यवीर के नेतृत्व मेें गठित जीआरपी टीम ने आजाद नगर, बड़का, औसिक्का, बावली हाल्ट पर दबिश दी और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया। लेकिन बदमाशों का पता नहीं लग पाया है। इस संबंध में जीआरपी एसएसआई सत्यवीर सिंह ने कहा आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed