फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सुधीर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

सुधीर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 07 Jun 2018 12:52 AM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सुधीर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार
छपरौली (बागपत)। लूंब गांव के किसान सुधीर उर्फ बिल्लू की हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत चार लोग फरार हैं। हालांकि मृतक के परिजन इस खुलासे से संतुष्ट नहीं है। उनका कहना है कि जब तक मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं होगा, तब तक वे पुलिस की कहानी पर विश्वास नहीं करेंगे।
विज्ञापन

लूंब गांव में 30 मई को प्रदीप ने अपने दो बेटों व साथियों के साथ मिलकर छोटे भाई सुधीर उर्फ बिल्लू की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। उसके शव को कार में डालकर भाग निकले थे। दो दिन बाद लूंब गांव के जंगल से प्रदीप की कार पुलिस ने बरामद की थी। इस मामले में पुलिस ने गुराना गांव निवासी रामवीर उर्फ रामू को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया था। उसने बताया था कि सुधीर के शव को मेरठ क्षेत्र के नानू गांव के पास गंगनहर में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने फरार आरोपी संदीप उर्फ सन्नी पुत्र रामपाल निवासी बावली को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस बरामद किए। पूछताछ में संदीप ने बताया कि मां के हिस्से की ढाई बीघा जमीन के लिए प्रदीप ने भाई सुधीर की हत्या की और उसके शव को गंगनहर में फेेंक दिया था। वह भी इस हत्या में शामिल रहा है। इस मामले में अब मुख्य आरोपी प्रदीप, उसके बेटे अंकित, सचिन व एलम गांव निवासी राजीव फरार हैं।
विज्ञापन

हालांकि सुधीर के परिजन पुलिस के खुलासे से संतुष्ट नहीं है। मृतक के छोटे भाई एवं आईटीबीपी के जवान राजीव ने बताया कि गुमराह करने के लिए पकड़े गए आरोपी पुलिस को झूठी कहानी बता रहे हैं। मुख्य आरोपी प्रदीप के पकड़े जाने पर सही पता चलेगा कि शव कहां है। उन्हें यकीन है कि शव को लूंब के जंगल में दबाया गया है। प्रदीप उनकी भी हत्या करा सकता है। पुलिस उसे नहीं पकड़ रही है। उन्होने कहा कि यदि कोई मुख्य आरोपी प्रदीप के बारे में जानकारी देगा तो वे उसे अपनी तरफ से ईनाम भी देंगे। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने सही खुलासा किया है। जल्दी ही मुख्य आरोपी को भी पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed