फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हत्या कर लाश को कलक्ट्रेट की वाटिका में फेंका

हत्या कर लाश को कलक्ट्रेट की वाटिका में फेंका

Tue, 08 May 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
हत्या कर लाश को कलक्ट्रेट की वाटिका में फेंका
बागपत। पुलिस की मुस्तैदी के तमाम दावे फिर से खोखले साबित हुए। कलक्ट्रेट के गेट पर बनी ज्ञान वाटिका में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या कर शव को यहां फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार बरामद शव 4-5 दिन पुराना लग रहा है। एसपी ने कहा मामले का जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह करीब 11 बजे कोतवाली पुलिस को वायरलेस सेट पर सूचना मिली की कि कलक्ट्रेट परिसर में बनी ज्ञान वाटिका पार्क में शव पड़ा है। सूचना मिलते ही सीओ बागपत दिलीप कुमार, कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हुई। पार्क में शव मिलने पर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या कर शव पार्क में फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि प्राथमिक जांच में शव चार-पांच दिन पुराना लग रहा है। अधिक गर्मी के कारण चेहरा खराब हो गया है, इसलिए शव की पहचान नहीं हो पा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शव के पास से एक जींस की पेंट मिली है। थोड़ी ही दूरी पर एक पैर का मोजा पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि आसपास के थानों से भी जानकारी ली जा रही है कि उनके क्षेत्र से कोई व्यक्ति लापता तो नहीं है। एसपी जयप्रकाश ने कहा कलक्ट्रेट परिसर में शव के मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव के पास नहीं मिले जूते
बागपत। शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि उसे कलक्ट्रेट के द्वितीय गेट की तरफ से पार्क में घसीट कर लाया गया होगा, क्योंकि सिर्फ अंडर वियर और एक पैर में मोजा मिला है। पेंट अलग पड़ी हुई थी और एक पैर का मोजा शव से कुछ दूरी पर पड़ा था। जूते भी नहीं मिले है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कर शव यहां फेंका गया है।

हाइवे पर बनी रही जाम की स्थिति
बागपत। कलक्ट्रेट का ज्ञान वाटिका पार्क दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से सटा हुआ है। शव मिलने के बाद हाइवे से गुजर रहे चालकों ने वाहनों को रोक-रोक कर शव को देखा। कुछ युवकों ने शव की वीडियो भी बनाई। आधा घंटे तक हाइवे पर वाहन रूक-रूक कर चलते रहे और जाम की स्थिति बनी रही। शव देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही।

लावारिस लाशों को लगाया जा रहा ठिकाने
बागपत। कोतवाली क्षेत्र में लावारिस लाशों को ठिकाने लगाया जा रहा है। 23 अप्रैल को कलक्ट्रेट से पांच सौ मीटर आगे औद्योगिक क्षेत्र में हत्या कर शव जला दिया था। पुलिस आज तक भी शव किसका था और हत्यारों का पता नहीं लगा पाई। सोमवार को फिर से कलक्ट्रेट के ज्ञान वाटिका पार्क में युवक का शव मिला। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अपराधियों के लिए कलक्ट्रेट के आसपास का क्षेत्र महफूज स्थान है। हत्या कर शव यहां फेंक कर चले जाते हैं। पुलिस चार-पांच दिन तक तो जांच में जुटी रहती है, लेकिन इसके बाद मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।


पुलिस - प्रशासनिक अधिकारियों की आवाजाही
बागपत। ज्ञान वाटिका की बगल से कलक्ट्रेट का मुख्य गेट है। इसके अलावा विकास भवन नजदीक है। पुलिस लाइन का रास्ता भी निकट से है और डीएम और एसपी आवास की दूरी भी ज्यादा नहीं है। कलक्ट्रेट में पुलिस तैनात रहती है, इसके बावजूद शव को यहां फेंका। शव वाटिका में कब फेंका, हत्या की गई या मामला कुछ और है। ऐसे ही कई सवालों के जवाब बाकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed