{"_id":"5ae76cf44f1c1b85028b76b7","slug":"31525116148-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने शादी से किया मना, प्रेमी ने खुद का गला काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमिका ने शादी से किया मना, प्रेमी ने खुद का गला काटा
Updated Tue, 01 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)।
खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका के शादी से मना करने पर प्रेमी ने चाकू से खुद का गला काटकर आत्महत्या की कोशिश की। पुलिस ने गंभीर हालत में युवक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।
गांव निवासी एक युवक का गांव की ही एक शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक कई दिन से प्रेमिका पर शादी करने का दबाव बना रहा था। प्रेमिका ने शादी करने से मना कर दिया। इस पर सोमवार की सुबह प्रेमी ने घर के पास खेत में चाकू से खुद का गला काट लिया। युवक लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीण ने इसकी जानकारी घायल के परिजनों को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। रटौल चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की कोशिश की है। गांव की ही एक महिला से युवक का प्रेम प्रसंग चल रहा है।
दो बच्चों की मां है प्रेमिका
ग्रामीणों ने बताया कि युवक की प्रेमिका दो बच्चों की मां है, लेकिन इसके बावजूद युवक उससे शादी करने की जिद कर रहा है। रविवार को भी युवक ने ब्लेड से अपने हाथ की नस काटने का प्रयास किया था।