{"_id":"5ac13aee4f1c1b95618b4e34","slug":"31522612974-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा सांड़ कर रहा किसानों और पशुओं पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आवारा सांड़ कर रहा किसानों और पशुओं पर हमला
Updated Mon, 02 Apr 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दाहा (बागपत)। झुंडपुर के जंगलों में सांड़ ने खेतों में जा रहे किसानों और पशुओं पर हमला बोल दिया। रविवार को खेत पर जा रहे अली हसन निवासी मिलाना की भैंसा बुग्गी के पीछे सांड़ ने हमला बोल दिया। अली हसन के लड़के ने भागकर जान बचाई। उसके शोर मचाने पर लाठी डंडे लेकर आए ग्रामीणों ने सांड़ को दौड़ाया। इसके बाद सांड़ ने झुंडपुर गांव में किसान महिपाल के भैंसें पर खेत में जाते समय हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि एक सप्ताह से सांड़ ग्रामीणों व पशुओं पर हमला कर रहा है। डर की वजह से किसान खेतों तक में नहीं जा पा रहे हैं। प्रशासन को सांड़ को पकड़वाकर कहीं जंगल में छुड़वा देना चाहिए। इसमें सूरजपाल, ब्रहमपाल, मनोज, रामपाल, महिपाल, योगेश, सलीम, साजिद, जमशेद, राजवीर, हरपाल, नौशाद, याकूब, मुस्तकीम मौजूद रहे।
विज्ञापन