{"_id":"5a8dcd844f1c1b187e8b78c9","slug":"31519242628-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमाला पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रमाला पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी
Updated Thu, 22 Feb 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रमाला (बागपत)। मेरठ के सोहरखा गांव में बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की हत्या में शामिल रहे 25 हजार के इनामी को पुलिस ने दबोच लिया। एसपी जयप्रकाश ने बताया पूछताछ की जा रही है। आरोपी से तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए।
मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के सोहरखा गांव में महिला और उसके बेटे की रंजिश के चलते हत्या की । वारदात में मुजफ्फरनगर के फुगाना थाना क्षेत्र के करौदा गांव निवासी हरिओम को भी नामजद किया। एसपी जय प्रकाश ने बताया कि बुधवार की रात में थल-कन्डेरा रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने युवक हरिओम को हिरासत में लिया। चेकिंग करने पर उसके कब्जे से एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने पांच साथियों के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला और उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। एसएसपी मेरठ ने उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया । रमाला थाने पर आरोपी के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया। मेरठ पुलिस को इनामी की गिरफ्तारी की जानकारी दे दी।