फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   हिस्ट्रीशीटर जानू ने साथियों संग की थी शिक्षक अरविंद की हत्या

हिस्ट्रीशीटर जानू ने साथियों संग की थी शिक्षक अरविंद की हत्या

Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर जानू ने साथियों संग की थी शिक्षक अरविंद की हत्या
हिस्ट्रीशीटर जानू ने साथियों संग की थी शिक्षक अरविंद की हत्या
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। पुलिस ने लूटी गई बाइक को बरामद कर शिक्षक अरविंद की हत्या के केस का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि दोघट थाने के हिस्ट्रीशीटर जानू उर्फ जान मोहम्मद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। बिराल गेट के पास आरोपी जानू और उसका एक साथी पुलिस को देखकर लूटी गई बाइक को छोड़कर भाग गया।
रमाला थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने बताया केस की विवेचना के दौरान दोघट थाने के हिस्ट्रीशीटर जानू उर्फ जानू निवासी दोघट, मीतू पुत्र बाबू निवासी बिराल, सादिक उर्फ बिल्ली निवासी हुसैनपुर जिला मुजफ्फरनगर का नाम प्रकाश में आया था। शिक्षक विकास से लूटी बाइक मीतू पुत्र बाबू के पास देखी गई है। पुलिस टीम निरपुड़ा होते हुए बुधवार शाम करीब चार बजे बराल गेट के पास पहुंची तो सामने से बाइक पर सवार होकर दो युवक आ रहे थे। पुलिस की गाड़ी देखकर आरोपी बाइक को छोड़कर ईख के खेतों के रास्ते भाग गए। बाइक की जांच की तो वह विकास से लूटी गई बाइक मिली। कई घंटे बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। वहां खेतों में काम करने वाले दो किसानों ने बताया भागने वाले बदमाश जानू उर्फ जान मोहम्मद और मीतू हैं। आरोपियों ने लूट के विरोध पर शिक्षक अरविंद की गोली मारकर हत्या की है।
विज्ञापन


आरोपियों को मिलेगी क्लीनचिट
रमाला। थानाध्यक्ष शरद तिलारा ने बताया नामजद आरोपी शिक्षक विकास और मुकंदपुर गांव के प्रधान के भाई की अभी तक कोई भूमिका नहीं पाई गई है। उनको क्लीननिट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अरविंद के परिजन बोले, हम पुलिस खुलासे से संतुष्ट नहीं
रमाला। अरविंद के चाचा विजयपाल सिंह और भाई दीपक कुमार ने कहा अरविंद की हत्या साजिश के तहत की। इसमें लूटपाट का कोई मतलब नहीं है। पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ने के लिए केस का खुलासा किया है। उनका पूरा परिवार इससे संतुष्ट नहीं है। अफसरों से दूसरे जांच एजेंसी से विवेचना कराने की मांग की जाएगी। जब तक केस का सहीं खुलासा नहीं होगा, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

विकास की हिमायत में एसपी दफ्तर घेरा
बागपत। आरोपी शिक्षक विकास की हिमायत में भाजपा के टिकट पर छपरौली से चुनाव लड़ चुके सतेंद्र सिंह तुगाना के नेतृत्व में ग्रामीण एसपी दफ्तर पर पहुंचे। यहां काफी देर तक हंगामा किया। तुगाना ने कहा कि किसी निर्दोष को जेल नहीं जाने दिया जाएगा।

बुधवार को एसपी दफ्तर पहुंचे लोगों ने कहा थाना पुलिस ने विकास को चार दिन से हिरासत में ले रखा है। जुल्म कबूल कराने के लिए उसको यातनाएं दी जा रही है। जबकि, उसका इस घटना से कोई लेनादेना नहीं है। उन्होंने एसपी से केस की निष्पक्ष जांच करने और शिक्षक विकास को छोड़ने की मांग की । इसमें भूपेश, राकेश, पवन कुमार, अंजली, शकुंतला, साहब कौर, रेनू, मंजू, सोनू, सुमन, किरण आदि मौजूद रहे। उधर. एसपी डी प्रदीप कुमार ने कहा केस के खुलासे के लिए हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जल्द ही केस का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed