फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   28 progeny recovered from two trucks, a smuggler arrested

दो ट्रकों से 28 गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Sat, 19 Dec 2015 12:48 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 19 Dec 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
28 progeny recovered from two trucks, a smuggler arrested
बागपत में एक बार फिर गौवंश तस्करी का खुलासा हुआ है। इस बार बागपत की ओर से मेरठ जा रहे गोवंश से भरे दो ट्रकों को सिंघावली और चांदीनगर पुलिस ने पकड़ा है। जबकि तीसरे ट्रक को पुलिस पकड़ नहीं पाई। इस दौरान एक तस्कर भी पकड़ा गया, जबकि उसके साथी भागने में कामयाब रहे। पकड़े गए ट्रकों से 28 गोवंश बरामद हुए है। इनमें से दो बैल मरणासन हालत में है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बागपत की ओर से तीन ट्रक शुक्रवार शाम करीब छह बजे बहुत तेजी से मेरठ की तरह जा रहे थे। डौला चौकी पुुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालकों ने ट्रकों को नहीं रोका। पुलिस ने पीछा कर एक ट्रक को पकड़ लिया। जबकि एक ट्रक मेरठ तथा दूसरा चांदीनगर की तरह चला गया।
विज्ञापन


जनपद में वायरलेस से ट्रकों को पकड़ने की सूचना दी गई। इनमें से एक ट्रक को चांदीनगर पुलिस ने पांची गांव के पास पकड़ लिया। जबकि तीसरा ट्रक नहीं पकड़ा गया। डौला चौकी पुलिस द्वारा पकड़े गए ट्रक से 12 बैल और दो गाय बरामद हुई। इनमें दो बैल मरणासन हालत में है। इस ट्रक में सवार एक तस्कर भी पकड़ा लिया गया है। जबकि उसके साथी भागने में कामयाब हो गए। चांदीनगर पुलिस द्वारा पकड़े गए ट्रक से 14 बैल बरामद हुए। जबकि उसमें सवार तस्कर भी पुलिस के सामने से फरार हो गए। सिंघावली अहीर थाना प्रभारी अशोक कुमार यादव का कहना है कि पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़े पैमाने पर हो रही गोवंश की तस्करी
बागपत। जनपद की सड़कों के रास्ते बड़े पैमाने पर गोवंश की तस्करी हो रही है। इसका कई बार खुलासा भी हो चुका है। तीन माह पूर्व डौला गांव में गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा गया था। उसी रात को बालैनी पुलिस ने भी गोवंश से भरा ट्रक पकड़ा था। ढाई माह पूर्व ट्रक में गोवंश ले जाते समय सिरसलगढ़ गांव में गो तस्कर की हत्या भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed