खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कोतवाली पुलिस ने दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर काठा गांव के पास शराब से लदी कार पकड़ी। 35 पेटी हरियाणा मार्का अवैध देशी शराब बरामद की जबकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब रहा। बाद में पुलिस कार को लेकर कोतवाली पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस वे से होते हुए अवैध देशी शराब से लदी होंडा सिटी कार बागपत पहुंची। बताया गया कि कार तेज रफ्तार में बड़ौत की तरफ दौड़ रही थी। शक होने पर दिल्ली सहारनपुर हाइवे पर चेकिंग कर रही पुलिस ने कार का पीछा किया तथा उसे काठा गांव के निकट रोक लिया। इस दौरान तस्कर फरार हो गया, पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 35 पेटी हरियाणा मार्का अवैध देशी शराब मिली। पुलिस ने कार न. डीएल 3सी एके-1050 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शिव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।