फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रास्ते से ट्रैक्टर हटाने पर झगड़ा, चालक को पीटा

रास्ते से ट्रैक्टर हटाने पर झगड़ा, चालक को पीटा

Mon, 28 Jan 2019 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
रास्ते से ट्रैक्टर हटाने पर झगड़ा, चालक को पीटा
बागपत।
विज्ञापन

शहर के पुराना कस्बे में रास्ते में खड़ी भूसे से लदी ट्रैक्टर-ट्राली हटाने के लेकर तीन-चार युवकों ने ट्रैक्टर चालक पर लाठी डंडों से हमला किया। झगड़े में चालक घायल हो गया। उसने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

मोहल्ला देशराज बागपत निवासी मोनू पुत्र यामीन ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्राली से भूसा बेचने का काम करता है। शुक्रवार की रात में साढ़े दस बजे वह पुराने कस्बे में ट्रैक्टर-ट्राली से भूसा उतरवा रहा था। इसी समय तीन-चार युवक आए और उन्होंने रास्ते से ट्रैक्टर-ट्राली हटाने को कहा। इसको लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवकों ने उसकी लाठी डंडों से पिटाई की। इसमें वह गंभीर घायल हो गया। उसने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed