{"_id":"5bfafa13bdec2241754a2688","slug":"21543174675-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी देने के नाम पर ठगे 25 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंसी देने के नाम पर ठगे 25 हजार
Updated Mon, 26 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यापारी से दूध की एजेंसी देने के नाम पर 25 हजार रुपये की ठगी करने का मामला समाने आया है। पीड़ित ने एसपी को डाक से शिकायत पत्र भेजकर शिकायत की।
किशनपुर बराल निवासी नरेश पाल पुत्र प्रेमपाल ने एसपी को भेजे पत्र में बताया कि वह नमकीन और बिस्कुट की एजेंसी चलाता है। नौ अक्तूबर को उसके फोन पर किसी अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को एक एजेंसी का मालिक बताया और उसे दूध की एजेंसी देने की बात कही। उक्त व्यक्ति का दोबारा से उसके फोन पर कॉल आया और उससे एजेंसी की सिक्योरिटी के नाम पर पंजाब नेशनल बैंक शाखा हरिद्वार जगदम्बा निवास देवपुरा पर 25 हजार रुपये डलवाने के लिए कहा। पीड़ित ने बताया कि बातों में आकर पैसे बताए गए खाता में डलवाए। इसके बाद फिर दोबारा कोई फोन नहीं आया। मामले की जांच की तो ऐसी कोई कंपनी न होने की जानकारी मिली। पीड़ित का आरोप है कि रमाला पुलिस को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की।