फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   रामबीर शौकीन फरारी प्रकारण में वाहन चालक को क्लीन चिट

रामबीर शौकीन फरारी प्रकारण में वाहन चालक को क्लीन चिट

Wed, 03 Oct 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 03 Oct 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
रामबीर शौकीन फरारी प्रकारण में वाहन चालक को क्लीन चिट
बागपत।
विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन फरारी प्रकरण में पुलिस वाहन के चालक को एसपी ने क्लीन चिट दे दी है। चालक सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी के पास ही खड़ा देखा गया है। जबकि दरोगा सहित तीन पुलिसकर्मियों ने पूर्व विधायक को भगाने में मदद की है। वाहन चालक ने कई बार पुलिसकर्मियों को जल्दी आने के लिए भी फोन किया । इस मामले में पुलिस के हाथ कई महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं। पुलिस पूर्व विधायक की तलाश में दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक वह हाथ नहीं लगा।

जिला जेल से 26 सितंबर को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में एसआई समेत तीन पुलिस कर्मी मुंडका विधानसभा के पूर्व विधायक रामबीर शौकीन को इलाज कराने लेकर गई । पूर्व विधायक मुजफ्फरनगर के कुख्यात बदमाश अमित उर्फ भूरा फरारी प्रकरण में जिला कारागार में बंद था। इस मामले में एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने एसआई चमन सिंह सहित तीन पुलिस कर्मियों को सस्पेंड किया। पुलिस ने अस्पताल की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली। इसमें फरार आरोपी को दिल्ली लेकर जाने वाले पुलिस वाहन का चालक सचिन गाड़ी के पास ही खड़ा नजर आया। एसपी ने बताया कि वाहन चालक ने आरोपी दरोगा चमन सिंह को फोन कर जल्दी आने की भी बात कही । पूर्व विधायक के फरारी प्रकरण में एसपी ने वाहन चालक को निर्दोष बताकर क्लीन चिट दे दी है। एसपी ने बताया कि पूर्व विधायक को भगाने में एसआई चमन सिंह, कांस्टेबल राज कुमार व सुंदर का ही हाथ है। इनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed