{"_id":"5b90313e867a557f6917e594","slug":"21536176446-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन विभाग की टीम ने लंगूर को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वन विभाग की टीम ने लंगूर को पकड़ा
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। दो माह से सिर दर्द बने लंगूर को वन विभाग की टीम ने सिसाना गांव से पकड़ लिया। लंगूर अब तक एक दर्जन लोगों को काट कर घायल कर चुका है। कई दिन पूर्व पुलिस लाइन में तीन बंदरों को भी मार दिया था।
लंगूर ने कलक्ट्रेट, विकास भवन, पुलिस लाइन, कचहरी में पिछले दो माह से आतंक मचा रखा था। दो माह पहले विकास भवन के बाहर लंगूर ने छह लोगों को काट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया । दस दिन पूर्व पुलिस लाइन में कई पुलिस कर्मियों पर हमला कर घायल कर दिया। तीन बंदरों को जान से मार डाला। कचहरी परिसर में घुसकर जमकर उत्पात मचाया। कई लोगों पर हमला भी किया। बुधवार को फिर से लंगूर कचहरी में घुस गया। जब लोगों ने उसे भगाने की कोशिश की तो वह कोर्ट रूम में जा घुसा। सूचना पर वन क्षेत्राधिकारी बागपत राजेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। लंगूर को घेरकर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उनके चंगुल से निकल कर सिसाना गांव में घुस गया। टीम ने गांव में जाल बिछाया। कई घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद टीम ने लंगूर को पकड़ लिया। रेंजर राजेश कुमार ने बताया कि लंगूर को पकड़ लिया गया है। उसने शहर से दूर वन क्षेत्र में छोड़ा जाएगा।