फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   shot dead of Don Munna Bajrangi

डॉन मुन्ना बजरंगी के पेट में फंसी मिली 20 साल पुरानी गोली, ये रही मौत की असली वजह

Wed, 11 Jul 2018 10:58 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Wed, 11 Jul 2018 10:58 AM IST
विज्ञापन
shot dead of Don Munna Bajrangi
फाइल फोटो

बागपत जेल में अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गई। फोरेंसिक टीम ने मौके से 10 खोखे बरामद किए हैं, लेकिन शरीर में एक भी गोली नहीं मिली। एक्स-रे में सिर्फ 20 साल पुरानी मुठभेड़ की एक गोली ही ट्रेस हो पाई। पिस्टल से गोली नजदीक से मारी गई, इस कारण सभी गोलियां शरीर को छेदते हुए पार निकल गई।

विज्ञापन


पढ़ें : कुख्यात बदमाश सुनील राठी ने क्यों की अंडरवर्ल्ड डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या, ये रही बड़ी वजह
विज्ञापन


मुन्ना बजरंगी और मौत का यह पहली बार सामना नहीं हुआ। इसी साल मार्च 2018 में झांसी जेल में एसटीएफ के एक दरोगा पर बंदी के माध्यम से जहर देकर मारने के प्रयास का आरोप भी बजरंगी ने लगाया था। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले 1998 में करनाल हाइवे पर पुलिस के साथ एनकाउंटर हुआ। बजरंगी को आठ गोलियां लगी थी। पुलिस उसे अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय मोर्चरी पर ले गई थी, जबकि वह जिंदा था। चिकित्सकों ने शरीर से सात गोलियां तो निकाल दी थी, लेकिन एक गोली उसके पेट में फंसी हुई है। हत्या के बाद पोस्टमार्टम हुआ तो तीन डॉक्टरों के पैनल को एक भी गोली उसके शरीर में नहीं मिली। सिर्फ 20 साल पुराने एनकाउंटर की गोली ही लगी मिली। उधर, एसपी जयप्रकाश का कहना है कि फोरेंसिक टीम ने 10 खोखे बरामद कर लिए हैं। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही है।

पढ़ें : मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सामने आई पत्नी, कहा- मेरे पति की हत्या के पीछे इस बड़े मंत्री का हाथ

shot dead of Don Munna Bajrangi
फाइल फोटो

विदेशी पिस्टल से तो नहीं चलाई गोलियां
सुनील राठी ने पिस्टल को जेल के गटर में फेंक दिया। गटर में अग्रवाल मंडी टटीरी के सफाई कर्मचारी जुटे हैं, लेकिन देर शाम तक पिस्टल बरामद नहीं हुआ है। अंदेशा है कि विदेशी पिस्टल से गोली चलाई गई है। यह भी माना जा रहा है कि राठी के साथ वारदात के साथ कोई उसका साथी जरूर मौजूद रहा होगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed