फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   खनन ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

खनन ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Sat, 30 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खनन ठेकेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
छपरौली (बागपत)। नियम विरुद्ध हो रहे रेत खनन का लेकर कस्बे में चौधरान वाली चौपाल पर ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमें वक्ताओं ने कहा कि अवैध रूप से चल रहे रेत खनन को बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत में वीरेंद्र सिंह ने कहा कि रेत खनन नियम के विरुद्ध हो रहा है। खेत को जाने वाले रास्ते भारी वाहनों के लिए नहीं है। रेत उठवाने का न तो एरिया ही निर्धारित है और न ही मात्रा। शाम छह बजे के बाद रेत खनन की अनुमति नहीं है। पॉर्कलेन से खनन हो रहा है जो प्रतिबंधित है। ओवरलोड वाहनों के चलते हर समय हादसों का खतरा बना रहता है। ट्रैक्टर-ट्राली का व्यापारिक वाहन के रूप में प्रयोग नहीं किया जा रहा है। पंचायत में लोगों ने अवैध रेत खनन का तत्काल प्रभाव से बंद कराने के लिए एकजुटता दिखाई। इसकी अध्यक्षता सहदेव सिंह ने की। इसमें भाकियू सुरेंद्र सिंह, इकबाल, लाला, प्रेमपाल, सतपाल सिंह, शमशाद, कुलदीप, महिपाल, पप्पू, जगबीर, हरपाल, जितेंद्र, जयपाल और बिजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed