{"_id":"5b1053c44f1c1bae6e8b59bd","slug":"21527796676-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुब्बीपुर निवाड़ा के 32 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुब्बीपुर निवाड़ा के 32 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज
Updated Fri, 01 Jun 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत।
कोतवाली में पीड़ित महिला पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 32 ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला को पुलिस सुरक्षा में घर भेजा। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
बुधवार को खुब्बीपुर निवाड़ा गांव के ग्रामीणों ने कोतवाली में पुलिस के सामने पीड़ित महिला के साथ मारपीट कर दी थी। बचाव में आई पुलिस से हाथापाई हुई और वर्दी तक फाड़ दी थी। किसी तरह उग्र भीड़ को पुलिस ने काबू किया। महिला ने गांव के ही पांच-छह युवकों पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इस मामले में पीड़ित महिला ने शहजाद, रिफाकत प्रधान, प्रवीन पत्नी शहजाद, शहजाद की मां, अली जान की बहू सहित 32 ग्रामीणों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। हमले के बाद महिला का परिवार भयभीत है। महिला ने कहा आरोपी लोग उसकी हत्या कर सकते हैं। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला को पुलिस सुरक्षा में घर भेजा है। उसे किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उसकी सुरक्षा की जाएगी। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।