फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   फर्जी डॉक्टर बनकर महिला से लूट लिए कुंडल

फर्जी डॉक्टर बनकर महिला से लूट लिए कुंडल

Wed, 04 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
फर्जी डॉक्टर बनकर महिला से लूट लिए कुंडल
बागपत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फर्जी चिकित्सक बनकर एक व्यक्ति ने रसोई माता को नशीला पदार्थ खिलाकर कुंडल व मोबाइल लूट लिए। बेहोशी की हालत में मिली रसोई माता का चिकित्सकों ने इलाज किया। होश में आने पर रसोई माता ने घटना की जानकारी दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाला। पुलिस मामले को संदिग्ध बता रही है।
विज्ञापन

माता कालोनी बागपत निवासी रेणू पत्नी दिनेश नगर क्षेत्र में एक स्कूल में रसोई माता है। रेनू मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आंख का इलाज कराने आई थी। पर्ची बनवा कर जैसे ही रसोई माता चिकित्सक के पास जाने लगी तो उसे एक व्यक्ति मिला और कहने लगा कि वह आंखों का डॉक्टर है। इसके बाद उसने रसोई माता को एक गोली खाने के लिए दी और कहा कि थोड़ी देर में तुम्हारी आंखों की चेकअप किया जाएगा। गोली खाने के बाद रसोई माता पर बेहोशी छाने लगी। व्यक्ति उसे ऊपरी मंजिल पर ले गया और रास्ते में सीढ़ियों पर चढ़ते समय उसके कानों से कुंडल व मोबाइल लूट लिया और फरार हो गया। अस्पताल में लोगों को रसोई माता बेहोशी की हालत में मिली। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर महिला ने जानकारी दी। उसने बताया कि सोने के कुंडलों की कीमत 16 हजार रुपये है। उसका पति दिल्ली में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करता है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। पुलिस ने अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। कैमरे की फुटेज में एक व्यक्ति महिला के साथ नजर आ रहा है, लेकिन लूटपाट की घटना कैमरे में कैद नहीं हो पाई है। इस संबंध में महिला ने कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। महिला के साथ कोई लूट नहीं हुई है।
विज्ञापन

अस्पताल में पहले भी हो चुकी है घटना
सीएचसी में नशीला पदार्थ खिलाकर महिला से लूटपाट करने का यह पहला मामला नहीं है। दो वर्ष पूर्व जिला अस्पताल में महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर महिला से लूटपाट की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला मरीजों में फैली दहशत
सीएचसी में महिला से लूटपाट के घटना के बाद अस्पताल में इलाज कराने आई महिलाओं में दहशत फैल गई। मरीजों का कहना था कि अब जहर खुरानी गिरोह अस्पतालों में मरीजों को निशाना बना रहा है। मरीजों ने पुलिस से गिरोह पर अंकुश लगाने की मांग की।

कई दिनों से अस्पताल में घूम रहा था आरोपी
सीएचसी में लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाला व्यक्ति कई दिनों से अस्पताल में घूमता हुआ लोगों ने देखा है। मंगलवार को भी वह सुबह से ही अस्पताल में घूम रहा था। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने के बाद पता चला कि उसने लूटपाट का शिकार हुई रेणू से पहले एक वृद्ध महिला को अपने जाल में फंसाने की कोशिश की, लेकिन महिला उसके जाल में नहीं फंसी। उसके बाद उसने रेणू का अपना शिकार बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed