फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   After her father's death, the daughter broke down in front of the SP and said, "Who will take responsibility for our safety now?"

Mahendragarh-Narnaul News: पिता की मौत के बाद एसपी के सामने फूटी बेटी, बोलीं-अब हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Thu, 22 Oct 2026 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
After her father's death, the daughter broke down in front of the SP and said, "Who will take responsibility for our safety now?"
फोटो नंबर-20एसपी से मिलने के दौरान लघुसचिवालय में बिलखते परिजन। संवाद
नारनौल। मंगलामुखी समाज के प्रधान विनोद सैनी की मौत के बाद उनका परिवार इंसाफ की उम्मीद लेकर बुधवार दोपहर एसपी कार्यालय पहुंचा। बेटी तुलसी ने रुंधे गले से एसपी दीपक से कहा, जनाब...अब हमारे पिता तो चले गए लेकिन हमारी सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?
विज्ञापन

उनके एसपी ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बच्चों ने बताया कि अब उनकी जान को भी खतरा है और कुछ आरोपियों ने उनके पीछे लोग लगा दिए हैं।
पत्नी बनिता ने बताया कि विनोद कुछ दिनों से बेहद परेशान थे। आरोपी समय-समय पर उन्हें बदनाम करने के लिए वीडियो वायरल कर रहे थे। एक दिन पहले भिवानी में पत्रकार वार्ता कर उन्हें पुरुष होने के कारण समाज से अलग करने और अभद्र व्यवहार के आरोप लगाए गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विनोद अपने परिवार को छोड़कर समाज के लिए समर्पित रहे। वे समाज के लिए स्कूल खोलने की कोशिश में थे और सभी की मदद करते थे। इसी परेशानी में उन्होंने वीडियो बनाया और 11 पेज का सुसाइड नोट लिखा। पत्नी के अनुसार, बुलबुल, महक और टीना से परेशान होकर ही उन्होंने यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मासूमों का सहारा छिन गया
विनोद के दो बेटे सन्नी और सुमिल, दो बेटियां तुलसी और छाया हैं। सात माह के बच्चे वंश को उन्होंने गोद लिया था। दो साल पहले छोटे भाई के निधन के बाद उनके दो बच्चों की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। ये सातों बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं।
-------
पुलिस ने शुरू की जांच
मीडिया से बातचीत में एसएचओ अनिल कमांडो ने बताया कि विनोद सैनी की मौत की सूचना मिली थी। सुसाइड नोट में महक, टीना और बुलबुल के नाम होने को लेकर जानकारी सामने आ रही है। भिवानी में भी विवाद होने की बात पता चली है। इस संबंध में भी जांच की जा रही है।

वर्जन:
पुलिस मामले को लेकर जांच में जुटी है। परिवार की सुरक्षा को लेकर महेंद्रगढ़ स्थित विनोद सैनी के घर व नारनौल में डेरे पर पुलिस की तैनाती कर दी गई है। पुलिस मामले को लेकर पूरी गंभीरता के साथ जांच कर रही है।-दीपक कुमार, पुलिस अधीक्षक, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article