फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्र रवि धामा हत्याकांड में बलकटी बरामद

छात्र रवि धामा हत्याकांड में बलकटी बरामद

Tue, 27 Feb 2018 12:56 AM IST
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
छात्र रवि धामा हत्याकांड में बलकटी बरामद
बागपत। निबाली गांव के छात्र रवि धामा हत्याकांड में पुलिस ने डोला में पूर्वी यमुना नहर से हत्या में प्रयुक्त बलकटी बरामद कर ली। पुलिस का कहना है कि हत्याकांड का शीघ्र पटाक्षेप किया जाएगा।
विज्ञापन

निबाली गांव से 21 फरवरी की रात में बीए का छात्र रवि धामा पुत्र धन्ना सिंह को घर से एक युवक बुलाकर ले गया था। 23 फरवरी को मीतली के जंगल में छात्र का शव पड़ा मिला । उसकी गर्दन रेत कर हत्या की। इस मामले में कैडवा गांव के रोबिन को नामजद व 3-4 अज्ञात के खिलाफ बागपत कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई । पुलिस ने कई दिन से एक युवक को हिरासत में भी लिया हुआ है। सोमवार को पुलिस ने छात्र की हत्या में प्रयुक्त बलकटी को डोला में पूर्वी यमुना नहर से बरामद किया। गोताखोरों ने नहर से बलकटी निकालकर दी है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed