{"_id":"5a68e1d24f1c1b87268b64f2","slug":"21516822994-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक के अपहरण से मचा हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक के अपहरण से मचा हड़कंप
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
रेलवे क्रासिंग के पास कार से चाट की ठेली टच हो गई तो कार में सवार युवक मारपीट कर ठेेली पर चाट बेचने वाले युवक को अगवा करके ले गए। ठेली वाले के अपहरण की सूचना से पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया । सूचना पर बिनौली रोड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने कार को पकड़ लिया और कार सवारों से ठेली वाले को छुड़ाया। बाद में पुलिस की उपस्थित में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद पुलिस अफसरों ने राहत की सांस ली।
खत्री गढ़ी निवासी आसाराम ठेली पर फलों की चाट बेचता है। बुधवार को शाम करीब सात बजे वह बिनौली रोड रेलवे क्रासिंग के पास ठेली पर फल की चाट बेच रहा है। इसी दौरान उसकी ठेली वहां से गुजर रही एक कार से टच हो गई। इससे नाराज होकर कार में सवार दो युवकों ने उसकी जमकर पिटाई की और उसे कार में डालकर अगवा करके ले गए। इसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस कंटेल रूम के नंबर 100 और कोतवाली पुलिस को दी। कार सवारों के ठेली वाले का अपहरण करने की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के अफसरों में हड़कंप मच गया। उन्होंने चारों तरफ अगवा करने की सूचना प्रसारित कर दी।
सूचना मिलते ही बिनौली रोड पुलिस चौकी पर तैनात पुलिस कर्मी सतर्क हो गए और उन्होंने ने संबंधित कार को पकड़ लिया और कार सवारों के कब्जे से अगवा ठेली वाले को छुड़ाया। पुलिस के अनुसार आरोपी कार सवार युवकों ने पुलिस चौकी में भी युवक को पीटने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। बाद में पुलिस की उपस्थिति में दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद पीड़ित युवक को छोड़ दिया। ठेली वाले के मिलने के बाद पुलिस अफसरों ने शांति की सांस ली।