{"_id":"5a0dea8f4f1c1b0d698bc3b8","slug":"21510861455-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीओ ने बचा ली छात्र की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीओ ने बचा ली छात्र की जान
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
बिजरौल रोड पर बुधवार को कुछ छात्र एक छात्र को तमंचों के बल पर मारपीट कर अगवा कर लेकर जा रहे थे। इसकी सूचना सीओ को मिली और वे मौके पर पहुंचे तो कुछ छात्र भाग निकले, लेकिन चार छात्रों को पकड़ पुलिस कोतवाली ले गई।
लौहड्डा गांव निवासी रोहित बड़ौत के एक कॉलेज में बीए का छात्र है। वह पढ़ाई कर पैदल वापस जा रहा था, तो बामनौली के छात्रों ने तमंचों के बल पर उसे घेर लिया और तमंचों की बटों से पिटाई कर मीरापुर रजबाहे की पटरी की ओर सुनसान जगह ले जा रहे थे। इसकी सूचना सीओ रामानंद कुशवाह को मिली, तो वे वहां पहुंचे। पुलिस को देखकर मारपीट कर रहे छात्र भागने लगे, लेकिन चार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया और उनकी बाइक भी बरामद हुई है। पकड़े गए युवक बामनौली के बताए हैं और नगर के एक कॉलेज में पढ़ते हैं। इस संबंध में रोहित मारपीट करने वाले छात्रों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस हिरासत में लिए छात्रों को पूछताछ करने में जुटी है।