फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   महिला से कुंडल व नगदी लूटी

महिला से कुंडल व नगदी लूटी

Fri, 17 Nov 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 17 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
महिला से कुंडल व नगदी लूटी
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बिजरौल गांव से बड़ौत एक निजी अस्पताल से दवाई लेकर बिजरौल रोड से जा रही एक महिला को बाइक सवार दो बदमाश बेहोश कर बैठाकर लौहड्डा गांव के जंगल में ले गए और तमंचे के बल पर सोने के कुंडल और हजारों की नगदी लूट ली। इसके बाद बदमाश महिला को खेत में धक्का देकर भाग निकले। उसने अपने पति के साथ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने बदमाशों का तलाश शुरू कर दी।

संतोष पत्नी रणधीर बिजरौल गांव की रहने वाली है। वह बड़ौत में चिकित्सक से दवा लेकर गांव जाने के लिए थ्री व्हीलर स्टैंड पर आ रही थी, तभी रास्ते में दो युवक बाइक पर मिले और एक ने उसके मुंह पर रुमा लगाया। इससे वह बेहोशी की हालत में हो गई और बाद में उसे बाइक पर बैठाकर लौहड्डा गांव के जंगल में एक ईख के खेत में ले गए और वहां तमंचे के बल पर कानों के सोने के कुंडल, छह हजार रुपये लूटने के बाद उसके साथ मारपीट कर उसे खेत में धक्का देकर भाग निकले। किसी तरह वह वहां से निकल कर सड़क पर आई और बिजरौल गांव पहुंचकर अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। उसका पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचा। महिला ने दो बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी । इस संबंध में एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया तहरीर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed