फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   बाइकों के फर्जी इंश्योरेंस बनाने वाले को भेजा जेल

बाइकों के फर्जी इंश्योरेंस बनाने वाले को भेजा जेल

Fri, 26 Apr 2019 01:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
बाइकों के फर्जी इंश्योरेंस बनाने वाले को भेजा जेल
बागपत। सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने मोटर वाहनों के फर्जी इंश्योरेंस तैयार करने के मामले मेें आरोपी को न्यायालय में पेश कोर्ट से उसे जेल भेजा। आरोपी पहले भी पुलिस भर्ती में फर्जी आईडी बनाकर फर्जी सोल्वर बनाने एवं फर्जी रेलवे ई-टिकट तैयार करने में भी जेल जा चुका है।
विज्ञापन

एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सिंघावली अहीर थाना पुलिस ने 24 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर अमीनगर सराय कस्बे में कंप्यूटर कैफे पर छापा लगाकर मोटर वाहनों के फर्जी इंश्योरेंस बनाने का खुलासा किया। आरोपी भावेंद्र पाठक पुत्र नरेश पाठक निवासी सोनमती पोस्ट पथराई थाना बाबूरही जनपद मधुबनी बिहार हाल पता शांति मार्केट अमीनगर सराय को गिरफ्तार किया। उसके पास से फर्जी इंश्योरेंस, एक लैपटॉप, प्रिंटर, एलसीडी, चार लीड व कनेक्टर बरामद किया। एसपी ने बताया कि वह कई साल से फर्जी इंश्योरेंस बनाने का काम कर रहा था। वर्ष 2018 में आरोपी भावेंद्र पुलिस भर्ती परीक्षा में प्रवेश पत्र की फर्जी आईडी, आधार कार्ड, पहचान पत्र तैयार कर अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी सोल्वर बैठाकर परीक्षा कराते हुए पकड़ा गया था। सहारनपुर कोतवाली में उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। सहारनपुर पुलिस ने उसे जेल भेजा। इसके बाद वर्ष 2018 में रेलवे का फर्जी ई-टिकट बनाते हुए पकड़ा गया । रेलवे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा । पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेजा।
विज्ञापन


फर्जी इंश्योरेंस बनवाने वालों की जांच
बागपत। अमीनगर सराय में आरोपी से फर्जी इंश्योरेंस बनवाने वाले लोगों की पुलिस जांच में जुटी है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि चेकिंग में ऐसे लोगों के पकड़े जाने पर कार्रवाई होगी। आरोपी ने कई अहम जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलफाम के नाम से तैयार कर रहा था इंश्योरेंस
बागपत। एसपी ने बताया कि जिस वक्त पुलिस ने उसे दबोचा वह मोहम्मद गुलफाम पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मोहल्ला देवीगंज अमीनगर सराय की बाइक पर फर्जी इंश्योरेंस बना रहा था। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed