{"_id":"5cc20c72bdec225eef51883f","slug":"201556221042-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी करने जा रहे युवक को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कचहरी के पास भाई की साली से शादी रचाने आ रहे युवक को पत्नी और उसके मायके वालों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई की गई और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
हरियाणा के जींद निवासी सलीम ने बताया कि 12 साल पहले उसकी बहन का निकाह सोनू निवासी सोनीपत के साथ हुआ था। शादी के बाद से पति उसे प्रताड़ित करता है। अब उसके चार बच्चे हैं। आरोप है कि पति का अपने भाई की साली से प्रेम प्रसंग चल रहा है। बागपत में भाई की ससुराल है। बृहस्पतिवार को पति सोनू प्रेमिका से शादी करने के लिए बागपत पहुंचा। प्रेमिका को कचहरी लेकर जा रहा था। इसी समय पत्नी और उसके मायके वालों ने पकड़ लिया। उन्होंने युवक की जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।