फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   युवती को शादी करने पर मारने की धमकी मिली

युवती को शादी करने पर मारने की धमकी मिली

Sun, 10 Mar 2019 12:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
युवती को शादी करने पर मारने की धमकी मिली
बागपत। जिले के एक गांव में युवती को शादी करने पर युवक ने गोली मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने बिनौली थाने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही। आरोपी लगातार मोबाइल पर धमकी दे रहा है। पीड़ित परिवार भयभीत है। उन्होंने डीआईजी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीण ने बताया कि उसकी बेटी प्राइवेट नौकरी करती थी। उसके संपर्क में सहारनपुर का एक युवक आ गया। वह उसे परेशान करने लगा। मोबाइल पर अश्लील बातें करता था। युवती ने तंग आकर नौकरी छोड़ दी। अब बेटी की शादी तय हो गई है। आरोपी अलग-अलग नंबर से बेटी के मोबाइल पर फोन कर धमकी देता है कि यदि शादी की तो गोली मार देगा। इतना ही नहीं रिश्तेदारों के मोबाइल पर भी फोन कर उनको बदनाम कर रहा है। सोशल मीडिया पर बेटी की फोटो एडिट कर आपत्तिजनक पोस्ट डालता है। उसने बिनौली थाने पर रिंकू उर्फ छोटू व उसकी मां ममता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। बिनौली पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। आरोपी पीड़ित युवती को लगाकर धमकी दे रहा है। जिस कारण वह डिप्रेशन में है और शादी टूटने की नौबत आ गई है। पीड़ित ने डीआईजी को प्रार्थना पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की। एएसपी राजेश श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed