{"_id":"5c6efdf5bdec224c974d18ab","slug":"201550777845-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भड़ल के ग्रामीण काफी संख्या में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने आम रास्ते पर अवैध कब्जा कर उसे बंद कर दिया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि अवैध कब्जा करने वालों का विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई और धमकियां दी जा रही हैं। रास्ता बंद होने से कई घरों के लोग परेशान हैं। ज्ञापन देने वालों में ओमपाल, भागमल, मौसम, बलवीरा, हरबीर, बिंदर, राजवीर, लोकेंद्र, सुंदर, संजीव आदि शामिल रहे।
कपड़े की दुकान में चोरी की
बिनौली (बागपत)। बरनावा गांव में दाहा मार्ग पर बुधवार की रात में गांव निवासी दानिश पुत्र इरशाद की दाहा मार्ग पर पुलिस चौकी से मात्र सौ कदम की दूरी पर रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान है। रात में चोर दुकान के शटर के ताले तोड़कर 50 हजार के कपड़े चोरी कर ले गए। चोर शटर के ताले भी साथ ले गए। गौरतलब है कि इस दुकान में चार बार पहले भी चोरी हो चुकी हैं। पीड़ित दुकान स्वामी ने घटना की थाने में तहरीर दी ।