फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   छात्र ने पिटाई से बचने के लिए रचा था अपहरण का नाटक

छात्र ने पिटाई से बचने के लिए रचा था अपहरण का नाटक

Sat, 29 Dec 2018 12:53 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
छात्र ने पिटाई से बचने के लिए रचा था अपहरण का नाटक
छात्र ने पिटाई से बचने के लिए रचा था अपहरण का नाटक
विज्ञापन

बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव में छात्र प्रभात उर्फ मोनू ने परिजनों की पिटाई से बचने के लिए अपहरण का नाटक रचा था। दोस्त ने घर पर 15 लाख की फिरौती के लिए पर्ची फेंकी। पुलिस ने छात्र सहित तीन युवकों को गिरफ्तार यह खुलासा किया। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेज दिया।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि ककड़ीपुर गांव निवासी छात्र प्रभात उर्फ मोनू पुत्र रामधन 26 दिसंबर को घर से जिम के लिए गया था। लेकिन वहां नहीं लौटा। 27 दिसंबर को छात्र के घर पर 15 लाख की फिरौती के लिए पर्ची फेंकी गई। छात्र के पिता ने रमाला थाने पर अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया। छात्र का अपहरण कर फिरौती मांगने की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात जंगल में कांबिंग कर छात्र की तलाश की। तब वह नहीं मिला। पुलिस के दबाव के कारण रात तीन बजे छात्र अपने आप घर पहुंच गया। छात्र ने पूछताछ में बताया कि शामली जनपद के एलम गांव निवासी भूरा पुत्र राजू, ककड़ीपुर गांव निवासी शिवम पुत्र हरिराज उसके दोस्त हैं। 26 दिसंबर को एलम गांव में भूरा के नलकूप पर तीनों पर शराब पी। नशा होने पर तीनों नलकूप पर ही सो गए। 27 दिसंबर की सुबह आठ बजे तीनों की आंख खुली। रातभर घर से बाहर रहने के कारण प्रभात को पिटाई कर डर सताने लगा।
विज्ञापन

तीनों दोस्तों ने छात्र के अपहरण का नाटक रची। प्रभात ने अपने हाथ से 15 लाख रुपये की फिरौती लेने के लिए पर्ची लिखी और शिवम ने छात्र के घर पर पर्ची पहुंचा दी। पर्ची में 27 दिसंबर की रात प्रभात के घर के पास श्मशान में 15 लाख रूपये लाने के लिए गया था। पुलिस कार्रवाई के कारण उसे घर लौटना पड़ा। पुलिस ने तीनों दोस्तों को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
श्मशान घाट में डेरा डाले रही पुलिस
बागपत। पुलिस ने बताया कि ककड़ीपुर से छात्र प्रभात उर्फ मोनू के अपहरण के बाद उसकी हत्या की आशंका हो गई थी। 15 लाख की फिरौती की पर्ची मिलने के बाद पुलिस ने श्मशान घाट के पास डेरा जमा लिया था। छात्र का मोबाइल भी श्मशान घाट से बरामद हो गया था। परिजनों को खाली बैग लेकर श्मशान घाट में खड़ा कर दिया और चारों तरफ घेराबंदी कर दी। 12 बजे तक जब कोई नहीं आया तो पुलिस लौट गई। ---------------------
15 लाख या लड़का प्यारा है
बागपत। आरोपी छात्र प्रभात ने पर्ची में लिखा था कि 15 लाख या लड़का प्यारा है। आज रात 12 बजे श्मशान घाट पर मिल पैसों के साथ।
----------------------
चार माह पहले बड़ौत में बेहोश मिला था प्रभात
बागपत। पुलिस ने बताया कि चार माह पहले भी छात्र प्रभात उर्फ मोनू को दोस्त शिवम व सूरज ने बड़ौत में शराब पिलाकर बेहोश कर दिया था और उसकी जेब से 25 हजार रूपये निकाल ले गए थे। पूरी रात छात्र बड़ौत में कोताना रोड पर पड़ा रहा था। लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उनके बीच समझौता हो गया था। पुलिस ने बताया कि छात्र प्रभात वह बीए का छात्र है और किरठल के गॉडविन डिग्री कालेज में पढ़ता है। शिवम आर्मी की तैयारी कर रहा है।

---------------------
दिल्ली पुलिस के सिपाही ने भी रचा था अपहरण का नाटक
बागपत। फिरौती के लिए अपहरण की झूठी साजिश रचने का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी इस तरह के कई मामले पकड़े जा चुके है। चार साल पहले दिल्ली पुलिस के सिपाही राहुल ढाका निवासी ढिकौली ने विरोधियों को फंसाने के लिए अपने अपहरण की साजिश रची थी। साढ़े चार साल पहले ऊर्जा निगम के तत्कालीन एसडीओ ने भी अपहरण का षडयंत्र रचा। एक साल पहले सांकरौद गांव के किसान ने कर्ज से बचने के लिए अपने अपरहरण का ड्रामा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed