{"_id":"5c1165a3bdec2241a644826d","slug":"201544644003-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर किशोरी से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर किशोरी से किया दुष्कर्म
Updated Thu, 13 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत (बागपत)।
थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार की तड़के तमंचे के बल पर अगवा की गई किशोरी के साथ तीन युवकों ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को दबोचा, जबकि अन्य भागने में सफल रहे। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
मंगलवार की तड़के थाना क्षेत्र के एक गांव से दो युवकों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गांव की ही एक किशोरी को जबरन तमंचे के बल पर अगवा कर लिया था। बाद मेें तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और यह चेतावनी देकर छोड़ दिया कि यदि किसी को बताया तो फिर से दुष्कर्म के लिए तैयार हो जाना। इस पर सहमी किशोरी ने घर में आकर परिजनों को जानकारी दी तो वे कोतवाली पहुंचे और इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर दबिश दी तो एक युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि अन्य साथी भागने मेें सफल रहे। पुलिस उन्हें पकड़ने का प्रयास कर रही है, पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाली प्रभारी संजीव का कहना था कि एक आरोपी पकड़ मेें है, जल्द ही अन्य आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।