फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   सीसीटीवी कैमरों की मदद से शिकंजे में फंस रहे अपराधी

सीसीटीवी कैमरों की मदद से शिकंजे में फंस रहे अपराधी

Thu, 27 Sep 2018 01:13 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरों की मदद से शिकंजे में फंस रहे अपराधी
बागपत। मुखबिरी तंत्र कमजोर पड़ जाने के कारण पुलिस को अपराधियों तक पहुंच पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन पिछले कुछ सालों में पुलिस के लिए सीसीटीवी कैमरे मुफीद साबित हुए हैं। ऐसी एक या दो नहीं बल्कि कई वारदातें हैं, जिनका पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खुलासा किया। वारदात के बाद पुलिस वर्तमान में आसपास के स्थानों की सीसीटीवी फुटेज ही खंगालती है, ताकि अहम सुराग मिल सके या अपराधियों की पहचान हो सके। खेकड़ा में दस साल की मासूम के साथ दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में भी सीसीटीवी कैमरे की मदद से खुलासा हो सका। सुरक्षा के लिहाज से भी सीसीटीवी फायदे का सौदा साबित हुए हैं। सीओ बागपत दिलीप कुमार कहते हैं कि वारदातों के खुलासे में सीसीटीवी की कई बार अहम भूमिका साबित हो चुकी है।
विज्ञापन


केस-1
मासूम को दुकान में ले जाते कैद हुआ दरिंदा
बागपत। खेकड़ा में कक्षा पांच की छात्रा को दुकान में ले जाते और वारदात के बाद पसीना पहुंचते हुए दरिंदा सीसीटीवी में कैद हो गया। यही नहीं बोरे को दुकान से ले जाते हुए भी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। लोगों के आक्रोश के बीच सीसीटीवी कैमरे से वारदात के खुलासे में पुलिस को मदद मिली।
विज्ञापन


केस-2
मिनी टोल प्लाजा लूटने वाले कैमरे में हुए कैद
बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां कट पर मिनी टोल प्लाजा को लूटने वाले सीसीटीवी में कैद हो गए थे। इससे पुलिस को बड़ी मदद मिली। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लुटेरों की पहचान कराई और कुछ घंटे बाद ही वारदात का खुलासा कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस-3
सीसीटीवी से खुल गई थी मनोरोगी की हत्या
बागपत। शहर में सड़क पर घूमने वाले मनोरोगी की हत्या की वारदात पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से खोलने में कामयाब हो गई थी। हत्या की वारदात से शहर में तनाव बन गया था। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, जिसमें हत्या की पूरी वारदात की कहानी साफ हो गई थी।


वर्जन
एसपी शैलेश पांडेय का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे बेहद कारगर साबित हुए हैं। कई बड़ी वारदातों का खुलासा इनके माध्यम से हो चुका है। पुलिस के लिए इनसे आसानी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed