{"_id":"5b50e7b54f1c1b36748b5d44","slug":"201532028853-baghpat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कचहरी में विवाहिता पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कचहरी में विवाहिता पर जानलेवा हमला
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। कचहरी परिवार में विवाहिता को पति समेत दो युवकों ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। बचाव में आए महिला के पिता के साथ भी मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावर सोने की चेन भी लूट ले गए। वहीं पति ने पत्नी पर मारपीट करने एवं सोने की चेन खींचने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
बिनौली थाना क्षेत्र के मुकीमपुरा हाल गंगा विहार दिल्ली निवासी सुंदर शर्मा ने अपनी बेटी पूजा शर्मा की शादी 2012 मेें मुकारी गांव निवासी दीपक शर्मा पुत्र मूलचंद शर्मा के साथ की थी। दीपक आईटीबीपी का जवान है। अब उसके चार साल का बेटा भी है। पूजा ने बताया कि वह पिता के अकेली बेटी है। पति अपने ससुर की प्रोपर्टी हड़पना चाहता है। इसी को लेकर उनके बीच पांच साल से विवाद चल रहा है। पति ने बागपत न्यायालय में तलाक की याचिका दायर की हुई है। परिवार न्यायालय में उसका मामला चल रहा है। बृहस्पतिवार को इस मामले में सुनवाई थी। वह अपने पिता के साथ कोर्ट में आई थी। पति दीपक अपने भांजे अंकुर शर्मा निवासी किरठल के साथ कोर्ट में तारीख पर आया। उसका भांजा अंकुर यूपी पुलिस में कांस्टेबल है और सहारनपुर में तैनात है। दोनों ने आते ही कचहरी परिसर में पिता-बेटी पर हमला बोल दिया। विवाहिता की गला दबाकर हत्या की कोशिश की गई। दोनों को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी सोने की चेन भी लूट ली।
वहीं दीपक शर्मा का आरोप है कि पूजा व उसके पिता ने उनके साथ मारपीट की है। भांजे अंकुर के गले से सोने की चेन लूट ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को कोतवाली ले गई। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।